बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर जिले का नाम रोशन करने वाले सेवानिवृत्त हवलदार प्रदीप गौड़ को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश सिंह व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रदीप गौड़ को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रदीप गौड़ के लिए व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि समस्त पूर्व सैनिक समाज के लिए बड़े गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी कड़े परिश्रम और समर्पण से सिविल सेवा में स्थान बनाना अन्य पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए एक नई राह दिखाता है। सभी पूर्व सैनिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। जिला मीडिया प्रभारी डीके तेवतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्...