मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि में पीजी सत्र 2024-26 के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा चार अप्रैल से होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने गुरुवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा के लिए सभी विषयों को छह समूहों में बांटा गया है।परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। प्रैक्टिक की परीक्षा 30 अप्रैल से आठ मई तक होगी। ग्रुप ए में कॉमर्स, होम साइंस, संस्कृत और समाजशास्त्र को रखा गया है। ग्रुप बी में इतिहास और जंतु विज्ञान को, ग्रुप सी में प्राचीन भारत, बांग्ला, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रानिक्स, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान को रखा गया है। वहीं, ग्रुप डी में भोजपुरी, मैथिली, गणित, संगीत, परिसयन और साइकोलॉजी को, ग्रुप ई में केमेस्ट्री, इंग्लिश और ह...