रुडकी, मई 24 -- रुड़की, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच लगातार बढ़ रही बिजली की मांग, ओवरलोडिंग और घंटों की कटौती को लेकर ऊर्जा निगम अब सख्त मोड में नजर आ रहा है। रविवार को ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एससी त्रिपाठी अचानक रुड़की पहुंचे और अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्य अभियंता ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज और बिजली चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं से परेशान नहीं होना चाहिए और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंता ने सभी जेई को निर्देश दिए कि सुबह, शाम और रात के पीक टाइम में वे अपने-अपने सब स्टेशनों और बिजली घरों पर मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- बिजली को लेकर ऐक्शन में अधिकारी, घर-घर ज...