नई दिल्ली, मार्च 18 -- पीएम ने एलपीजी स्थिति पर पुरी से ली जानकारी------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से कच्चे तेल-गैस की आपूर्ति को लेकर बुधवार को संसद भवन में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक की है। इसमें कच्चे तेल और गैस की उपलब्धता, उनके इम्पोर्ट और संभावित संकट से निपटने की स्थिति पर चर्चा की गई।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर पूरी नजर रखे हुए हैं। पिछली कैबिनेट की बैठक में उन्होंने संबंधित मंत्रालयों की समन्वय समिति बनाकर पूरी स्थित से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए थे। अब उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर और भविष्य की स्थितियों के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय की तैयारि...