पिहानी में तीन पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
हरदोई, मई 21 -- पिहानी। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अम्बारी गांव निवासी जानुकी ने गांव के ही रामू, शानू और राकेश के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 12 मई को उनका लड़का प्रदीप मजदूरी कर घर आया तो देखा कि प्रदीप की पत्नी को उक्त लोग नाली के विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहे हैं। बेटे के मना करने पर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पत्नी पार्वती, बेटी रजनी व बहू किरन बचाने लगी तो उन्हें भी मारापीटा और धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.