गिरडीह, जून 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र गोलईया जमुआ में सहायिका चयन में गड़बड़ी पर सम्बंधित विभाग से जानकारी ली गई। सदस्य नरेश वर्मा ने डीडीसी स्मृता कुमारी से पूछा कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। इसके अलावा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि बनिया सह बनवार को ओबीसी टू की श्रेणी में रखा जाए। झारखंड में बनिया को ओबीसी टू में रखा गया है, लेकिन केन्द्र की सूची में शामिल नहीं किया गया है। कहा कि बनिया और बनवार एक ही हे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...