पिकअप पर लोड 149 कार्टन शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- सकरा। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे किनारे खड़ी पिकअप पर लोड 149 कार्टन शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के आने की भनक लगते चालक व तस्कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़ी कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सहित शराब जब्त कर ली। इधर, सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.