आजमगढ़, मई 23 -- फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के पास शनिवार दोपहर पिकअप की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल हो गया। फरिहा निवासी 30 वर्षीय माज शनिवार को बुलेट से सामानों की खरीदारी करने सरायमीर जा रहा था। फरीदाबाद गांव के पास पहुंचने पर पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। शहर के निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...