पाश्चात्य संस्कारों को अपनाकर सनातन मूल्यों से दूर हो रहे लोग
बेगुसराय, मार्च 18 -- मटिहानी। प्रखंड के सोनापुर भराठ गांव में राम कथा के पंचम दिन बुधवार को अयोध्या से पधारे संत राम दयाल बापू ने कहा कि आज लोग पाश्चात्य संस्कारों को अपनाकर सनातन मूल्यों से दूर हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस मानव को आदर्श जीवन जीने की सीख देता है और पारिवारिक संबंधों की मर्यादा सिखाता है। मौके पर विकास विद्यालय डुमरी के संचालक व समाजसेवी राज किशोर सिंह ने बापू से आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के बीच नववर्ष कैलेंडर व डायरी का वितरण किया। आयोजक महंत राम पुकार सिंह ने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में अनिल सिंह, विजय प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह, पशुपतिनाथ शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.