पार्षद को गली-गली घुमाकर दिखाई कॉलोनी की बदहाली
प्रयागराज, मई 24 -- त्रिवेणीपुरम आवास समिति के नागरिकों ने स्थानीय पार्षद शिवनारायण धुन्नू के साथ रविवार शाम त्रिवेणीपुरम आवास योजना के अंदर सड़क, नाली सीवर, सफाई, पार्क इत्यादि मसलों पर बातचीत की तथा पार्षद को गली-गली घुमाकर कॉलोनी की भयावह परिस्थितियों को दिखाया। कॉलोनीवासियों ने एक महीने से अभियान चला रखा है। पहले मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की, फिर चार मई को योगीराज पार्क में बैठक कर पांच तथा 17 मई को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। पार्षद ने बताया कि 1.04 करोड़ का एस्टीमेट गंगा-जमुना तथा सरस्वती सेक्टर की सड़कों के लिए बनाकर नगर निगम को भेजा है, जिसे आगामी बैठक में पास कराकर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बरसात के पहले कॉलोनी की नालियों की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान अविनाश कुमार मिश्रा, अजय सिंह, सत्येंद्र कुमार जायसवाल, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.