पार्टी की रीति-नीति और भविष्य की कार्ययोजनाओं से कराया अवगत
मऊ, मई 20 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात वैचारिक और संगठनात्मक सत्र आयोजित किए गए। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। सातों सत्रों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने किया। उन्होंने देश के समक्ष चुनौतियां तथा नेतृत्व विषय पर कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का बोध कराया। द्वितीय सत्र में इतिहास और विकास विषय पर जिला प्रभारी रमेश सिंह ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास तथा विकास यात्रा पर विचार रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.