लखनऊ, मई 24 -- इंदिरानगर आवासीय महासमिति की बैठक देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पानी की किल्लत दूर करने की मांग उठी। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इंदिरानगर के सभी वार्डों में सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। महासमिति ने महाप्रबंधक जलकल को पत्र लिखा है कि इंदिरानगर के सभी वार्डों में सुबह-शाम में निर्धारित समय पर जलापूर्ति की जाए, जिससे निवासियों को पानी की किल्लते दूर हो सके। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...