चम्पावत, मई 24 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी थाना पुलिस टीम ने छिलकाछीना तिराहा से अवैध शराब की तस्करी करते हुए आरोपी सुभाष चंद्र निवासी चौड़ाकोट थाना पाटी जनपद चम्पावत के कब्जे से 50 पव्वे सील बंद ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पाटी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में एएसआई अनंत राम राणा, हेड कांस्टेबल हरीश गुरुरानी और हेड कांस्टेबल रमेश नाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पाटी में अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...