पांच धुर जमीन के लिए धारदार हथियार से रसोईया की हत्या
मोतिहारी, मई 20 -- केसरिया। जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय जिलदार सहनी के रूप में की गई है। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटोलवा में रसोईया के पद पर कार्यरत थे। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के खटोलवा गवंद्री गांव में बुधवार सुबह हुई है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार व अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राजू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना का विवरण बताया जा रहा है कि जिलदार सहनी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण विद्यालय नहीं जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार जिलदार सहनी और उनके भतीजे के बीच करीब पांच धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.