सीतापुर, मई 23 -- सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 15 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया होता है। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बच्चों को राहत, आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...