पहली की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक बताकर स्कूल में पेशाब पिलाया, हेडमास्टर गया जेल
एक संवाददाता, मई 19 -- बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल में कोल्ड ड्रिंक बताकर कथित रूप से पेशाब (मूत्र) पिला दिया गया। घटना केनगर थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय की है। स्कूल के हेडमास्टर पर बच्ची को पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। परिजन की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित बच्ची सिंधिया गांव के बजरंगबली टोला की रहने वाली है। छात्रा की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी 7 साल की बच्ची सोमवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। करीब साढ़े 9 बजे वह रोते हुए स्कूल से घर पहुंची। उसने बताया कि हेडमास्टर साहब ने बोतल दिखाकर बोला कि ठंडा (कोल्ड ड्रिंक) है, पीकर देखो। फिर उसके बाद जबरन एक ढक्कन बच्ची को पिला दिया। घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.