बेगुसराय, मार्च 18 -- मंसूरचक, निज संवाददाता। उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय दशरथपुर में बुधवार को बिहार सरकार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा पशु बांझपन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय 2 के कार्यक्रम तहत शिविर का उद्घाटन पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। कहा कि पशु चिकित्सा संबंधित जानकारी और इलाज को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान से पशु संबंधित कठिनाई दूर नहीं करने की शिकायत यदि मिलती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य भर में पशु स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। किसानों के लिए पशु एटीएम कार्ड और मशीन है। शिविर में दर्जनों गाय जो बांझपन से पीड़ित हैं उनका इलाज किया जाएगा। दवा के लिए स्पेशल टीम भी लग...