पशुशाला में भीषण आग, सात भैंसें झुलसीं, दमकल ने काबू पाया
संभल, अप्रैल 26 -- थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरगांव में शनिवार सुबह एक किसान की पशुशाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर सात भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव निवासी सुनयवीर सिंह ने अपने घर के पास छप्परनुमा पशुशाला बना रखी थी, जिसमें पशु बंधे रहते हैं। शनिवार सुबह अचानक पशुशाला में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं और लपटें उठती देख शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर बंधी सात भैंसें आग में झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद झुलसे पशुओं का इलाज पशु चिकित्सक द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.