जहानाबाद, मार्च 19 -- शांति समिति की बैठक आयोजित करपी, निज संवाददाता। शहरतेलपा थाना परिसर में आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने की। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।अगर डीजे बजाते पकड़े जाएंगे तो कानूनी कार्रवाई करते हुए डीजे को सीज कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किय...