पर्यावरण गोष्ठी व काव्य पाठ का आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित
अररिया, मई 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा स्थानीय कटहरा चौक स्थित ब्राइट कैरियर स्कूल में हरियाली मिशन 2026-27 के तहत पर्यावरण गोष्ठी एवं काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक काव्य पाठ प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र नयन कुमार, सुमित कुमार, पीयूष कुमार, सानू कुमार एवं मनीष कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कविता एवं प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा, 'पेड़ हैं सांसें, पेड़ हैं जीवन', 'जंगल है तो मंगल है', 'हरियाली है जहां, खुशहाली है वहां' जैसे संदेश समाज को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.