परिषदीय स्कूलों के औचक निरीक्षक में अनुपस्थित 39 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन रोका
एटा, मार्च 19 -- ऑनलाइन प्रेरणा ऐप से बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण बीएसए दिनेश कुमार व अन्य शिक्षाधिकारी, जिला समन्वयक ने किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 39 शिक्षक, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक, अनुदेशक का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन प्रेरणा ऐप के माध्यम से 23 फरवरी से 18 मार्च तक जनपद की आठ ब्लॉक में संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण किए गए। इसमें 22 शिक्षामित्र, 13 सहायक अध्यापक, तीन प्रधानाध्यापक और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक, अनुदेशक का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए। नोटिस में अनुपस्थित रहने वालों को तीन दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.