लखीमपुरखीरी, मई 21 -- बुधवार को विधायक ने पौराणिक शिव मंदिर में चल रहे छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला, यूपीपीसीएल के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर एपी सिंह और रोहित कुमार के साथ रिटेनिंग वॉल मुख्य प्रवेश द्वार पौराणिक शिव मंदिर परिसर तीर्थ सरोवर परिक्रमा मार्ग और ग्रीन पार्क क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक अमन गिरि ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था तीर्थ सरोवर में लगाए जाने वाले ऑक्सीकरण प्लांट को लेकर भी आर्किटेक्ट और परियोजना अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। मंदिर परिसर के पीछे बन रहे एक समान 11 मंदिरों में से तीन मंदिरों में प्रतिमाएं ...