इटावा औरैया, मई 22 -- इकदिल। परशुराम सेवा समिति के संरक्षक सुबोध दीक्षित एड. की माताजी के निधन पर समिति के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया l इसके साथ ही समिति के संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री के पुत्र के आकस्मिक निधन पर फ्रैंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की l इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, प्रदेश महामंत्री विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा, इकदिल नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चौधरी, सुनील मिश्रा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...