अल्मोड़ा, मई 21 -- अल्मोड़ा। पनुवानौला से दो किमी पहले जंगल आग की चपेट में आ गया है। इस पर दमकल कर्मियों की टीम मौके को रवाना हुई। तब तक जंगल की आग लोगों के घरों के पास तक पहुंच गए थी। टीम ने बिना देरी किए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। टीम की पहुंच वाले क्षेत्र की आग पानी की बौछारों से बुझा ली गई, लेकिन दूरी वाला जंगल धधकता रहा। इसकी जानकारी वन विभाग को दी। बाद में वन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। इधर, नगर के हेड पोस्ट ऑफिस के पास वाले जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम यहां भी पहुंची। यह भी पढ़ें- कफड़खान में आग ने जंगल को पहुंचाया नुकसान टीम ने पम्पिंग के सहारे से आग पर काबू पाया। अन्य कई स्थानों में हुई घटनाओं में भी अग्निशमन विभाग की टीम मददगार साबित हुई। टीम में योगेश कुकशाल, विपिन बडोला, जीवन जोशी, मनीषा गोस्वामी,...