सहरसा, मई 24 -- सोनवषर्षाराज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के देवहट महादलित टोला वार्ड नंबर 2 में शनिवार रात पति-पत्नी के विवाद के बाद पति द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान देवहट गांव निवासी केशो सादा के 25 वर्षीय पुत्र सरबीन सादा रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात किसी बात को लेकर सरबीन और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। इसके बाद पत्नी अपनी सास के साथ सोने चली गई, जबकि सरबीन दूसरे कमरे में सो गया। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सरबीन को फंदे से झूलता देख चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद पति-ने दी जान घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्न...