पत्नी की शिकायत पर पति को ले गई पुलिस
फिरोजाबाद, मई 24 -- खैरगढ़ में पति के उत्पीड़न से तंग आकर पति ने डायल 112 पर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस पति को लेकर थाने आ गई। पुलिस अब पूरे मामले की जानकारी कर रही है। थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला घनश्याम निवासी प्रेमलता पत्नी श्याम सिंह का पति श्याम सिंह पुत्र दलवीर सिंह आए दिन शराब पीकर गाली देता है तथा गाली देने का विरोध करने पर मारपीट करता है। आरोप है कि उसने दोपहर 2:30 बजे शराब पीकर मारपीट कर दी। इस पर महिला ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति श्याम सिंह को अपने साथ थाना खैरगढ़ ले गई। यह भी पढ़ें- पत्नी की शिकायत पर पति को ले गई पुलिस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.