पत्नी का गला घोंटा, फिर खुद ने खाया जहर; MP के इंदौर में मर्डर और सुसाइड से सनसनी
इंदौर, मई 24 -- मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के मेघदूत नगर क्षेत्र में रविवार सुबह सामने आई कथित मर्डर और सुसाइड की एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। यह वारदात शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम हल्केवीर पटेल और उसकी पत्नी का नाम रोशनी पटेल है। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच हुए किसी बात पर विवाद के बाद हल्केवीर ने पत्नी रोशनी का गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। मृतक हल्केवीर पटेल पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेस्टीसाइड कंपनी में लैब टेक्निशियन के रूप में काम करता था। रविवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी तो इलाके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.