नैनीताल, मई 1 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध होने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल निवासी सोनम ने शुक्रवार को शिकायत में बताया कि उसके पति का तल्लीताल निवासी एक महिला के साथ संबंध है। इस विषय में जब भी वह पति से बात करती है, तो वह उसके साथ मारपीट करता है। महिला का कहना है कि इस कारण वह लगातार भय के माहौल में जी रही है। उसने यह भी बताया कि उसके और उक्त महिला, दोनों के ही दो-दो बच्चे हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, पति और संबंधित महिला को काउंसलिंग के लिए कोतवाली बुलाय...