कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर निवासी रवि पुत्र यशवंत गौतम ने बताया कि 28 अप्रैल को वह कोई सामान लेने घर के समीप स्थित किराने की दुकान पर गया था। लौटते वक्त पड़ोसी अप्पू मिल गया और पुरानी बातों को लेकर अभद्रता करने लगा।विरोध करने पर अपने बेटे कृष्णा के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...