पटना में महिला रोजगार मेला लगा रही सरकार, 2000 नौकरी देने के आसार, डेट जान लीजिए
पटना, मार्च 11 -- Patna Women Job Fair: बिहार में नौकरी तलाश रहीं महिलाओं के लिए नीतीश कुमार की सरकार दो दिन का रोजगार मेला लगाने जा रही है। राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम की तरफ से 16 और 17 मार्च को ज्ञान भवन में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि इस रोजगार मेला में 50 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेगी। रोजगार मेला से करीब 2000 महिलाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण और बिहार कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित महिलाओं को भी राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ने का अवसर इस मेला के जरिए मिलेगा। इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसमें हिस्सा ले रही महिलाओं को सीधे कंपनियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.