पटना में बीच सड़क युवक-युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मुंह ताकते रहे लोग
पटना, मई 24 -- पटना में दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक और युवती को चाकू से गोदा गयाा। यहां बेऊर थाना के सिपारा पुल के नजदीक शनिवार को बीच सड़क पर एक युवक द्वारा युवक और युवती पर चाकू से हमला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमले में घायल युवक, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। मामले को लेकर बेउर थाना प्रभारी अफसर हुसैन ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिपारा ओवर ब्रिज के नजदीक ऑटो स्टैंड के पास बीच सड़क पर खुलेआम एक युवक हाथ में चाकू लेकर एक युवक और युवती पर ताबड़तोड़ वार कर रहा है। घटना के वक्त बीच सड़क पर उधर से गुजरने वाले लोगों की भीड़ खड़ा होकर दोनों को छुड़ाने के बजाय वीडियो बनाने लगी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.