पटना, मार्च 19 -- पटना से सटे मोकामा स्टेशन रोड स्थित नीलम किचन होटल में बुधवार को पुलिस पदाधिकारी सिलेंडर जांच करने पहुंचे। इसके दौरान होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। होटल में तीन युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पुलिस ने होटल संचालक सियाराम सिंह, तीन युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।मपुलिस को होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान मिले, जिसे जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए है। बाढ़ एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से एक्स पर मोकामा स्टेशन रोड स्थित नीलम किचन होटल व अन्य होटलों में घरेलू सिलेंडर उपयोग करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद बुधवार की दोपहर 12:00 बजे स्थानीय पुलिस के साथ होटलों में छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में नीलम किचन होटल में छापेमारी के दौ...