पक्षियों की दुनिया बनी युवाओं की पाठशाला, लाख बहोसी में सीखे प्रकृति संरक्षण के गुर
कन्नौज, मई 24 -- कन्नौज, संवाददाता। किताबों से बाहर निकलकर प्रकृति की खुली पाठशाला में सीखने का अनूठा अनुभव रविवार को युवाओं को लाख बहोसी पक्षी विहार में मिला। मेरा युवा भारत कन्नौज एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी युवाओं को उमर्दा विकासखंड स्थित प्रसिद्ध लाख बहोसी पक्षी विहार का शैक्षिक एवं व्यवहारिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं ने जैव विविधता, आर्द्रभूमि संरक्षण और वन्यजीवों की अहमियत को नजदीक से समझा। प्राकृतिक सौंदर्य और पक्षियों की चहचहाहट के बीच युवाओं ने विभिन्न स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की। विशेषज्ञों ने बताया कि शीतकाल में देश-विदेश से हजारों प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं, जिससे लाख बहोसी पक्षी विहार जैव विविधता की दृष्टि से बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.