चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर द्वारा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में जिला कार्यालय चाईबासा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू राकेश बबलू शर्मा प्रताप कटियार महतो हेमंत केसरी पवन शर्मा के द्वारा सामूहिक रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाअर्चन कर किया गया। प्रशिक्षण अभियान में रविशंकर विश्वकर्मा द्वारा भाजपा के इतिहास के बारे में जानकारी दी। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने वैचारिक अधिष्ठान के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय सत्र में जिला अध्यक्ष गीता वाल्मीकि द्वारा संगठन के कार्य पद्धति के विषय में बताया गया। प्रथम सत्र में वर्ग अधिकारी महामंत्री दिलीप साहू ...