गोरखपुर, मई 24 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में संचालित पंजीकरण व औषधि वितरण केंद्र आधुनिक बनेगा। यहां एक विशेष शीशे से जल्द केबिन बनेगा। जहां कम्प्यूटर ऑपरेटरों एवं औषधि वितरण करने वाले कर्मियों को तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी। दरअसल, प्रतिदिन ऑपरेटर काउंटर पर कम्प्यूटर लाकर रखते हैं और ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद उसे उठाकर कमरे में रखते हैं। यही हाल औषधि वितरण काउंटर का है। बीते दिनों आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने विवि का निरीक्षण किया था। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर के. रामचन्द्र रेड्डी से ओपीडी के साथ आईपीडी बढ़ाने पर जोर दिया था। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पंजीकरण काउंटर एवं औषधि वितरण केंद्र को आधुनिक बनाने के लिए कहा था। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के सुझाव दिए थे। कु...