इटावा औरैया, मई 21 -- भरथना। ओम श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम में 15 जून तक आयोजित होने वाले पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के दौरान पागल बाबा के नौ मंजिला मंदिर के शिखर पूजन का भी विशेष आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार देशभर के संत-महात्माओं एवं महामंडलेश्वरों की इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता तय हो चुकी है। वहीं हरियाणा पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश भड़ाना ने भी यज्ञ स्थल पर पहुंचने की सहमति दी है। ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने बताया कि उन्होंने वाइस ऑफ कॉप्स के सीईओ अनुराग चौधरी के साथ गुरुवार को एसीपी सुरेश भड़ाना से मुलाकात कर उन्हें महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।उन्होंने बताया कि 24 मई को मोतीगंज स्थित पुराने पागल बाबा मंदिर परिसर से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के वि...