पंखे के सहारे लटककर विवाहिता ने दी जान
जौनपुर, मई 24 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में शनिवार दोपहर एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी गुड्डू खान की 22 वर्षीय पत्नी इरम उर्फ रानी घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर उसकी सास ऊपर कमरे में देखने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार विवाहिता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर में सास-ससुर और उसकी दो वर्षीय बेटी रहती है। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.