पंकज पर लगा था युवती से छेड़छाड़ का आरोप,पहुंची थी पुलिस
हाथरस, मई 20 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सादाबाद के गांव पुसैनी में युवक की मौत को पुलिस हत्या नहीं बल्कि खुदकुशी मान रही है। पुलिस का दावा है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह निकलकर आया है कि मृतक पर गांव की युवती से छेड़छाड़ का आरोप था। युवती के परिजनों ने 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया था,लेकिन उससे पहले ही युवक ने खुदकुशी कर ली। सादाबाद के गांव पुसैनी में पंकज की मौत के बाद परिवार के लोगों ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक पंकज के परिजनों ने छह घंटे तक हंगामा किया। उनके आरोप है कि गांव के ही लोगों ने पहले नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में उसे घर फेंककर चले गये। बाद में घर में घुसकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उन्होंने घटना से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.