नौ महीने की मासूम के हत्यारोपी चाचा को पुलिस ने दबोचा
बहराइच, मई 22 -- बहराइच, संवाददाता। थाना सुजौली क्षेत्र के गांव में अपनी नौ महीने की मासूम भतीजी की हत्या करने वाले चाचा को पुलिस ने दबोच लिया। उसे जेल भे दिया गया है। आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। वादिनी मुकदमा ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी कि सुरेंद्र पाल पुत्र राजकुमार निवासी चमरोधा हरिजन बस्ती दाखिला चफरिया थाना सुजौली ने उसकी करीब 9 माह की बच्ची की हत्या कर दी है। इस आधार पर मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सुरेंद्र पाल पुत्र राजकुमार निवासी चमरोधा हरिजन बस्ती दाखिला को स्थान 10 नंबर पुल मटेही से दह बजे के आसपास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया अनुरूप न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.