गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, जो वार्षिक परीक्षा में असफल होने के बाद पढ़ाई छोड़ने की कगार पर पहुंच जाते हैं। अब ऐसे छात्रों को एक और अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए पुनः परीक्षा का प्रावधान लागू कर दिया है, जिससे वे अपना पूरा शैक्षणिक वर्ष बचा सकेंगे। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार, सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए लगभग 45 दिन के अंतराल के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस दौरान छात्रों को तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा, साथ ही स्कूलों में विशेष रिमेडियल कक्षाएं चलाकर उनकी कमजोरियों को दूर किया जाएगा। गुरुग्राम जिले के शिक्षा अधिकारियों ने सभी सरकारी स्कूलों को इस दि...