कानपुर, मई 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के एलिवेटेड सेक्शन के लिए नौबस्ता कास्टिंग यार्ड में सभी 158 यू-गर्डर्स की ढलाई पूरी कर ली गई है। लगभग 4.50 किमी लंबे इस सेक्शन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे पहले 106 पियर कैप्स और 141 डबल टी-गर्डर्स की कास्टिंग भी पूरी हो चुकी है। प्री-कास्ट तकनीक से तैयार इन संरचनाओं का उपयोग मेट्रो वायाडक्ट निर्माण में किया जाएगा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि कानपुर मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य तय समय सीमा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...