नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर पदयात्रा 26 अप्रैल से
चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा शहर के बाईपास एमडीआर 177 में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर आदिवासी हो समाज कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू में बैठक हुई। बैठक में आंदोलन समिति का नाम नो एंट्री आंदोलन समिति कोल्हान रखा गया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मांग को पूरा करने के लिया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके लिए 26 अप्रैल से 5 दिवसीय पद यात्रा कर चाईबासा से रांची जाएंगे। पदयात्रा में चाईबासा से सैकड़ों लोगों रांची जाएंगे। बैठक में सर्वसहमति से समिति का संयोजक रमेश बालमूचू एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र जामुदा को बनाया गया है। यह है मामला : चाईबासा शहर का बाईपास एमडीआर 177 में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर 27 सितंबर 2025 को मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.