बलिया, मई 23 -- रेवती। जिले के स्वतंत्रता सेनानियो की नैनीताल में दी गयी जमीन को खोजने में जुटे सेनानी परिवार के लोग उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलने के बाद नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल व उधम सिंह नगर के डीएम प्रवीण सिंह भदौरिया को अपना मांग पत्र सौपा। पूर्वांचल जनता दल के अध्यक्ष एवं सेनानी आश्रित भरत यादव के नेतृत्व में रमेश सैनी,संजय सिंह,गुड्डु गुप्ता और दयाशंकर यादव उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में वर्षों पुरानी पत्रावलियां खंगाल रहे हैं। इनका कहना है कि उप्र के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लव पंत ने जिले के सेनानियों को खेती के लिए जमीन एलाट की गयी थी वह उन्हें नही मिली,इ सकी उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर जांच कर पात्र सेनानियों के उत्तराधिकारियों को आवंटित जमीन दिलाने तथा वहां के भू - माफियाओ पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की ...