शामली, मार्च 19 -- थाना भवन। थानाभवन क्षेत्र में निर्माणाशीन शामली अंबाला नेशनल हाइवे में काम कर रही एक कंपनी के परियोजना प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने एक कांट्रेक्टर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन पर कांट्रेक्टर द्वारा ओवर बिलिंग बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके मना करने पर उन्हें धमकी दी गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद निवासी हिमांशु चौधरी शामली अंबाला नेशनल हाइवे में काम कर रही राजश्याम कंस्ट्रशन प्राइवेट लिमिटेड में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। हिमांशु का आरोप है क श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, परीक्षितगढ़ (मेरठ) के परियोजना में अर्थ वर्क कॉन्ट्रैक्टर वरुण कुमार उन पर लगातार ओवर बिलिंग और गलत बिलिंग कराने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि मना करने पर...