बिहारशरीफ, मई 23 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परिऔना गांव के पेट्रोप पंप के पीछे शुक्रवार की शाम कद्दू के खेत से अधेड़ का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह-सलेमपुर गांव निवासी बालो महतो के 45 वर्षीय पुत्र संटू कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक आदमी खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पाकर पहुंचे जवानों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जमा की है। यह भी पढ़ें- नूरसराय में कद्दू के खेत से मिला अधेड़ का शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवा...