फरीदाबाद, मार्च 26 -- नूंह। शहर में डंपिंग यार्ड और गंदगी के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बाईपास रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बहरहाल, नूंह शहर में डंपिंग यार्ड की समस्या को लेकर स्थानीय महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शनकारी सुनीता, पिंकी, अकबरी आदि महिलाओं का कहना है कि शहर के बीच बने डंपिंग यार्ड के कारण आसपास रहने वाले लोग गंभीर दिक्कतों से जूझ रहे हैं। गंदगी के ढेर, बदबू और दूषित पानी से जीवन मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि यहां लगने वाली आग से उठने वाला ...