सुल्तानपुर, मई 22 -- चांदा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर जंगल के पास बाइक सवार दंपत्ति की बाइक सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकरा गई। इस हाइसे में बाइक तो क्षतिग्रस्त हुई ही साथ ही सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को गम्भीर चोटे आई, राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में भर्ती कराया गया। नीलगाय से टकराकर घायल बाइक सवार सूरज लाल गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता स्थानीय जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव के निवासी हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राजकुमारी गुप्ता भी घायल हुई हैं। दोनों पति-पत्नी किसी काम से सूरापुर के चौकिया गए थे। हादसे के समय दोनों चौकिया से लम्भुआ अपने घर वापस लौट रहे थे । हालत गंभीर होने की दशा में सूरज लाल गुप्ता को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । राजकुमारी का इलाज ...