जहानाबाद, मई 23 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गरमा मूंग की खेती करने वाले किसान इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। खेतों में लगातार बढ़ते नीलगायों के झुंड के आतंक से त्रस्त किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फसल तैयार होने से पहले ही नीलगाय खेतों में घुसकर मूंग की फसल को बर्बाद कर दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- नीलगायों के आतंक के कारण मूंग की खेती से मुंह मोड़ रहे किसाननीलगायों के आतंक किसानों का कहना है कि रात के समय नीलगायों का झुंड खेतों में प्रवेश कर पूरी फसल चर जाता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है, ऐसे में वे अब मूंग की खेती से दूरी बनाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पहले सीमित संख्या में दिखने वाले नीलगाय अब बड़ी संख्य...