नीम के पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव के रहने वाले एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर खेत में नीम के पेड़ में रविवार रात में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कछगांव मूसानगर निवासी बत्तीस वर्षीय राहुल पुत्र राजेश यादव खेती किसानी का काम करता था। परिजनों के अनुसार इस समय वह बीमार रहने के कारण तनाव में रह रहा था। रविवार शाम को वह घर से खेतों की ओर गया था। इसके बाद उसने खेत में खड़े एक नीम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव नीम के पेड़ में लटका मिला। जानकारी होते ही उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.