निर्माण कार्य के दौरान दबंगों ने मारपीट की
गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के अवंतिका इलाके में मकान निर्माण के दौरान दो लोगों द्वारा मकान मालिक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। वेव सिटी सेक्टर-तीन में रहने वाले सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि सात मार्च को वह अवंतिका में अपने मकान पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान भगत सिंह और कोमल सिंह चौहान वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.